माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबपाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने बेटियों के स्कूल की प्राचार्या, उनके पति व बेटों पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। आरोप है कि अक्टूबर माह की फीस जमा न होने पर प्राचार्या पति व बेटों के साथ घर आ धमकी। प्राचार्या ने मारपीट की तो उसके बेटों ने अश्लीलता की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।...…...............
महिला का कहना है कि वह झोपड़ी बनाकर रहती हैं। उसकी 6 व 10 साल की दो बेटियां पहली व दूसरी कक्षा में नजदीकी प्राइवेट स्कूल में पढ़ती हैं। लॉक डाउन के दौरान भी उन्होंने पूरी फीस जनमा की, लेकिन अक्टूबर माह की फीस जमा करने में देरी हो गई। तगादा करने पर पति ने फीस जमा करने के लिए कुछ समय मांगा। इस पर स्कूल प्राचार्या ने पति से दोनों बेटियों को झाड़ू-पोंछे के काम के लिए उनके घर भेजने को कहा। इस पर पति ने इन्कार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद प्राचार्या अपने पति व दो बेटों को लेकर घर आ धमकी। आरोप है कि प्राचार्या ने उसे थप्पड़ मारे तो उनके बेटों ने उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लीलता की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। पीडि़ता का कहना है कि उन्होंने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीडि़ता ने शुक्रवार को डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि जांच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।