दिल्ली काेल्ट्स ने डीडीए काे 39 रनाें से दी शिकस्त
- विमाेह और शाश्वत ने खेली शानदार बल्लेबाजी
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद ।
मोहन नगर के मोहन मिकिंस मैदान पर शुक्रवार को दिल्ली काेल्ट्स और डीडीए टीम के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतने के बाद दिल्ली काेल्ट्स ने 254 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर डीडीए ने दूसरी बारी में 215 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम से विमाेह राणा काे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।
स्पोर्ट्ससन बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट लीग में दिल्ली कोल्ट्स की टीम 40 ओवर मे 6 विकेट पर 254 रन बनाने में सफल रही। विमाेह राणा ने शानदार पारी खेलते हुए नाराज 115 और शाश्वत कोहली 70 रन बना पाए। डीडीए की तरफ से दिव्यांश ने 40 रन देकर दो विकेट ली। जबाब मे डीडीए 38.3 ओवर खेलकर 215 रन बनाकर आउट हो गई जिसमें अक्षत ने 54 और शिवम ने 42 व योगेश सती 25 रन
पर आउट हाे गए। दिल्ली कोल्ट्स सेे विभु त्यागी (4/40) यश गर्ग (2/25)और दीपक (2/25)और धर्मेंद्र एक विकेट लेने मे सफल रहे।