एक्सप्रेस गार्डन सोसायटी में लगा कोविड जांच कैंप
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। इंदिरापुरम स्थित एक्सप्रेस गार्डन सोसायटी में शुक्रवार को कोविड-19 टेस्ट कैंप स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाया गया। कैंप में कुल 70 लोगों ने जांच कराई।
यह जांच कैंप स्थानीय पार्षद अभिनव जैन के सहयोग से आयोजित हुआ। हालांकि कोविड के कारण पार्षद स्वयं इलाज करा रहे हैं, इसी दौरान उन्होंने अपने कार्य को निरंतर जारी रखा हुआ है। अभिनव जैन ने बताया कि दरअसल जांच कैंप लगवाते हुए वह खुद भी संक्रमण का शिकार हो चुके हैं और लंबे समय बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। अभी घर पर ही उनका इलाज चल रहा है और वह अब फोन के जरिए लोगों से संपर्क कर रहे हैं। एक्सप्रेस गार्डन सोसायटी में स्थानीय लोगों द्वारा जांच कैंप की मांग की गई थी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग से बात कर उन्होंने यहां कैंप लगवाया।