सनथ और मनन की जोड़ी से आरुष स्पोर्ट्स को एक तरफा जीत
- क्रिकेट एकेडमी ऑफ प्रसाद को खराब बल्लेबाजी से मिली हार
- मनन को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
मोहन नगर के मोहन मिकिंस मैदान पर बृहस्पतिवार को आरुष स्पोर्ट्स और क्रिकेट एकेडमी ऑफ प्रसाद के बीच स्पोर्ट्स सन बीआर शर्मा मेमोरियल क्रिकेट लीग में मुकाबला हुआ। आरुष स्पोर्ट्स ने नौ विकेट से मैच जीत लिया। पहले बैटिंग कर क्रिकेट एकेडमी ने 36 ओवर में 157 रन बनाए। दूसरी पारी में सनथ (89 नाबाद) के दम पर आरुष स्पोर्ट्स ने 161 रन के साथ लक्ष्य हासिल कर लिया। मनन को तीन विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच मिला।
सिटी एकेडमी को ओपनर ऋतुराज (0) के रूप में पहला झटका लगा। दूसरे छोर से मुकूल 13 रन पर विक्की सूद के शिकार हो गए। अम्बा प्रसाद दो रन और उरुज रिज़वी के बल्ले से 18 निकले। सेकंड ओपनर यशस्वी 24 रन और लड़खड़ाई टीम से राहुल ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली। 36 ओवर में टीम 157 रन बनाकर ढेर हो गई। आरूष स्पोर्ट्स के गेंदबाज मनन को 03/28 और नीलमणि कुमार को 03/51 विकेट की सफलता मिली। आरुष स्पोर्ट्स की टीम सनथ सांगवान (89 नाबाद) और अंकुर कौशिक (35)की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत लक्ष्य को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। उसे नौ विकेट से मैच में जीत मिली। टीम से मनन को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।
-------------------------------
सुमित कुमार