उत्सव के माहौल में न बढ़े बीमारी लोगों ने उठाई जागरूकता की जिम्मेदारी
- सिविल डिफेंस के साथ कई लोग जुड़े चला रहे जागरूकता मुहिम
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। उत्सव के माहौल में कोरोना महामारी की तरह न फैले इसके लिए सिविल डिफेंस के साथ ही स्थानीय स्तर पर ही जुड़कर लोग जागरूकता मुहिम चला रहे हैं। प्रतिदिन अलग-अलग इलाकों में जाकर सिविल डिफेंस के पदाधिकारी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हैं और मास्क पहनने और दो गज की दूरी बनाए रखने का संकल्प दिलाते हैैैं।
इस मुहिम के तहत बृहस्पतिवार को सिविल डिफेंस हिंडन गाजियाबाद के द्वारा जनकपुरी खजुर पार्क में जोनल प्रभारी मोहन नगर जोन शिव कुमार गौतम,डिविजनल वार्डन ट्रांस हिंडन ए के ठाकुर, ए के जैन के नेतृत्व में सभी नागरिकों को कोविड 19 महामारी से बचाव हेतु जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित नागरिक को कोरोना संक्रमण से बचने हेतु
के लिए शपथ दिलाई गई। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क जरूर पहनें। इसके साथ ही नियमित रूप से अच्छी तरह साबुन और पानी से अपने हाथों को धोएं। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि आप सभी स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में भी हम सभी को सहयोग करे जिससे आपका शहर अव्वल हो। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों एवं वार्डन को धन्यवाद दिया गया। जिसमें मुख्य रूप से एसओ मंजूर हसन, पोस्ट वार्डन हरि किशोर, आशिक अली, डिप्टी पोस्ट वार्डन नीतिश कुमार सिंह, वार्डन जितेंद्र मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, प्रेम सिंह व अन्य वार्डन पदाधिकारी व नगर निगम स्टाफ उपस्थित रहे।