फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी योग प्रतियोगिता में 11 वर्षीय ध्रुव ने जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी योग प्रतियोगिता में 11 वर्षीय ध्रुव ने जीता गोल्ड मेडल - अब नेशनल प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। ग्यारह वर्षीय ध्रुप शर्मा ने एक बार फिर से योग प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन की ओर से आयोजित पश्चिमी यूपी योग प्रतियोगिता में कई राउंड में अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए गोल्ड मेडल हाासिल किया है। यह प्रतियोगिता ऑननलाइन हुई थी जो 29 अक्तूबर से 2 नवंबर के बीच  आयोजित हुई। प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र के 6 मंडल- सहारनपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद और बरेली इन सभी 6 मंडलों के 26 जिलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। ध्रुव ने 10-12 उम्र की कैटेगरी में भाग लिया । प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाते हुए ध्रुव ने प्रथम स्थान हासिल किया। बता दें कि योग में अव्वल ध्रुव अपनी क्लास में भी अव्वल है और वैैज्ञानिक गतिविधियों में भी अक्सर प्रतिभाग करता है। कुछ दिन पहले ही ध्रुव ने कोरोना से बचने के लिए दो गज दूरी है जरूरी के लिए एक डिवाइस बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें