माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर पांच में घर के बाहर खड़ी निजी कंपनी के इंजीनियर की कार से चोर टायर चोरी कर लिए। चोर कार को ईंट के सहारे खड़ी कर फरार हो गए। बाहर निकलने पर पीडि़त को चोरी की पता चला। पीडि़त ने कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वैशाली सेक्टर पांच में आकाश गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। वह मोहननगर की एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि आफिस से आने के बाद उन्होंने अपने घर के बाहर कार खड़ी की थी। दूसरे दिन सुबह उठने के बाद उन्होंने देखा कि कार के दो टायर गायब थे और कार ईंट के सहारे खड़ी थी। पीडि़त ने आसपास जानकारी की तो सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध हाथ में ईंट साथ लेकर आते कैद मिले हैं। पीडि़त ने कौशांबी थाने में तहरीर दी है। एसएचओ कौशांबी अजय सिंह ने बताया कि पीडि़त की ओर से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।