फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद थानाक्षेत्र के गांव लाडलाबांस निवासी एक महिला से लोन कराने के नाम पर ठगी करने वाली एक प्राइवेट कंपनी के एमडी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उससे तो सिर्फ १२ हजार रुपये की ठगी हुई। लेकिन, अन्य काफी लोगों से भी कंपनी के एमडी ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी की हुई है। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव लाडलाबांस निवासी मुन्नी देवी पत्नी सलाउद्दीन ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात सलेमपुर थानाक्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी अनीस पुत्र शाबू के साथ हुई थी। अनीस ने महिला को बताया कि उसकी चांदपुर रोड पर सत्यमाइक्रो कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी है। यह कंपनी बैंकों से लोन कराती है। जिसका एमडी वह खुद है। आरोप है कि अनीस ने उसे लालच दिया कि वह उसे कुछ समय में ही पांच लाख रुपये का लोन दिला देगा। जिसके बाद महिला ने अनीस को लोन लेने की बात कही। अनीस ने बताया कि शुरुआत में कुछ खर्च होगा। इसके बाद कुछ नहीं होगा। आरोप है कि उसने छह हजार रुपये एक बार ले लिए। इसके बाद फिर से छह हजार रुपये ले लिए। बावजूद इसके लोन नहीं हुआ। महिला ने रुपये वापस मांगे, लेकिन रुपये नहीं दिए गए। महिला का कहना है कि इसी तरह से कई लोगों से लाखों रुपये ठगे हुए है। नगर कोतवाल अखिलेख कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें