फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलिंग तोड़कर अवैध निर्माण करने वालों पर होगा एक्शन

विज्ञापन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः जीडीए जोनवार तैयार कर रहा सीलिंग तोड़ने वालों की सूची, पहले जारी होंगे नोटिस, फिर दर्ज होगी एफआईआर - सबसे ज्यादा जोन सात और छह में सामने आए सीलिंग तोड़कर निर्माण करने के मामले माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए की सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। जीडीए के विभिन्न जोन में प्राधिकरण की ओर से लगाई गई सीलिंग तोड़कर अवैध निर्माण करने के कई मामले सामने आए हैं। अब सीलिंग तोड़कर अवैध निर्माण करने वालों पर जीडीए कार्रवाई करेगा। सीलिंग तोड़कर अवैध निर्माण करने वालों की जीडीए की ओर से पड़ताल की जा रही है। सभी जोन के प्रवर्तन प्रभारियों को एक साल में लगाई गई सीलिंग की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जीडीए अधिकारियों को सीलिंग का मौके पर मुआयना कर रिपोर्ट देनी होगी। रिपोर्ट के आधार पर ही पहले सीलिंग तोड़ने वालों को नोटिस जारी होंगे। नोटिस का जवाब नहीं देने वालों पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। शासन में हुई समीक्षा बैठक के बाद मंडलायुक्त की ओर से दिए गए निर्देशों पर जीडीए अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। बीते तीन माह से लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। सीलिंग तोड़कर अवैध निर्माण करने के सबसे ज्यादा मामले जोन-सात और जोन-छह में सामने आए हैं। कई विकासकर्ताओं ने सीलिंग तोड़कर अवैध निर्माण पूरा कर लिया है। सबसे ज्यादा मामले राजेंद्रनगर, शालीमार गार्डन, और इंदिरापुरम में आए हैं। इसी के बाद अब जीडीए उपाध्यक्ष ने सभी प्रवर्तन प्रभारियों को सीलिंग की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई करने और वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट देनी होगी। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि कई क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर लगाई गई सीलिंग को तोड़कर काम करने का मामला सामने आया है। ऐसे में सीलिंग की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। -------------- ₹
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें