फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूरियर कंपनी की महिला कर्मचारी का बैग काटकर मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कूरियर कंपनी की महिला कर्मचारी का बैग काटकर मोबाइल चोरी - थाना इंदिरापुरम में डिलीवरी करने वाली महिला ने दी शिकायत माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। शक्ति खंड चार इलाके में कूरियर कंपनी में काम करने वाली महिला की स्कूटी से लटके बैग को काटकर चोरों ने दो मोबाइल चोरी कर लिए। महिला ने थाना इंदिरापुरम में चोरी की शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शाहदरा दिल्ली में रहने वाली पायल कूरियर कंपनी में सामान डिलीवरी का काम करती है। उन्होंने बताया कि वह सामान डिलीवरी करने इंदिरापुरम के वैभव खंड में थी। इस दौरन शक्ति खंड चार के पास उनकी स्कूटी खराब हो गई। वह स्कूटी सड़क पर साइड में खड़ी करके मकैनिक को ढूंढने चली गई। कुछ देर बाद जब लौटी तो देखा कि स्कूटी पर लटका बैग कटा हुआ था। उसमें रखे दो एप्पल सहित दो मोबाइल गायब थे। जिनकी कीमत करीब 54 हजार रुपये है। उन्होंने बताया कि बैग में अन्य मोबाइल चोर चोरी कर नहीं लगे गए थे। इंदिरापुरम थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि मामले में रविवार को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें