फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण करने पर आविप ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माण करने पर आविप ने दर्ज कराई रिपोर्ट - वसुंधरा सेक्टर 14 निवासी के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। आवास विकास परिषद की तरफ से वसुंधरा सेक्टर 14 में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ अवैध निर्माण करने पर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि व्यक्ति ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कराया है। आविप की तरफ से अवर अभियंता ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी है। अवर अभियंता प्रेम प्रकाश ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी है कि वसुंधरा सेक्टर 14 में रहने वाले उमेश चंद्र ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत मकान में काम कराया है। उन्होंने भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल पर अवैध निर्माण करने के साथ ही तीसरे तल पर भी कॉलम खड़े कर निर्माण शुरू करा दिया है। इसकी शिकायत उन्हें मिली तो नोटिस जारी किया गया लेकिन उनकी तरफ से नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। जिसपर आविप की तरफ थाना इंदिरापुम में अवैध निर्माण करने की शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना इंदिरापुरम एसएचओ का कहना है कि आविप की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें