वैशाली में अवैध निर्माण की जीडीए से शिकायत, जीडीए बेखबर
- सेक्टर-2बी में हो रहा धड़ल्ले से अवैध निर्माण
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। जीडीए की अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्रवाई का निर्माणकर्ताओं पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। वैशाली सेक्टर-2बी में धड़ल्ले से बीते दिनों से लगातार अवैध निर्माण चल रहा है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद अभी तक जीडीए ने कोई कार्रवाई नहींं की है। इसको लेकर शिकायतकर्ता और अन्य लोगों में रोष भरा हुआ है।
वैशाली में जितेंद्र कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने एक अवैध निर्माण की शिकायत अक्टूबर माह में की थी। मगर जीडीए की लापरवाही के कारण अभी भी निर्माण कार्य चालू है। ऐसे में लोगों को अवैध निर्माण कर्ताओं से डरने लगे हैं। इसी तरह वैशाली के अन्य इलाकों में भी अवैध निर्माण होने की शिकायत जीडीए में की गई है। कार्रवाई न होने से शिकायतकर्ता खुद को डरा महसूस कर रहे हैं। जीडीए के ओएसडी सुशील कुमार चौबे का कहना है कि शिकायत संज्ञान में नहीं है, फिलहाल जीडीए स्टाफ को भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
--------------------------------
सुमित कुमार