फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमला, पिता-पुत्रों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। विजयनगर सेक्टर-11 में घर में धुआं आने का विरोध करने पर खराद संचालक व उसके बेटों ने घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। शोर शराबा होने पर पड़ोसी इकट्ठा हुए तो हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिस का केस दर्ज कर लिया है।.............. गोविंदपुरी मोदीनगर निवासी कमल खन्ना का कहना है कि वह वर्तमान में विजयनगर सेक्टर-11 में सम्राट चौक के पास रहते हैं। उनके पड़ोस में जमालुद्दीन और उसके बेटे खराद का काम करते हैं। इनके मकान का धुआं उनके मकान में आता रहता है। कई बार मना करने के बावजूद उक्त लोग इसका समाधान नहीं कर रहे। कमल खन्ना का कहना है कि शाम करीब साढ़े 6 बजे जमालुद्दीन के घर का धुआं उनके घर की तरफ आ रहा था। उन्होंने विरोध किया तो उक्त लोग गाली-गलौच करते हुए उनके घर में आ घुसे और उन्हें व उनकी पत्नी से मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग आए तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीडि़त की तहरीर पर विजयनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें