फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइल्स कारोबार के नाम पर रिटायर्ड फौजी से हड़पे 40 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के हरसांव निवासी रिटायर्ड फौजी सतीश कुमार यादव ने कोर्ट के आदेश पर अपने दो पार्टनर समेत पांच लोगों के खिलाफ 40 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। पीडि़त का आरोप है कि उनसे कई बार में 40 लाख रुपये लेकर आरोपियों ने दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। तगादा करने पर आरोपियों ने हत्या की धमकी देते हुए मारपीट की। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली।................... कविनगर थानाक्षेत्र के हरसांव निवासी सतीश कुमार यादव का कहना है कि वह जनवरी 2019 में आर्मी से रिटायर हुए हैं। रिटायरमेंट के बाद उन्हें करीब 45 लाख रुपये फंड मिला था। पंचशील सोसायटी निवासी हरीश फेफर व उसके भाई अश्वनी फेफर से उनकी जानकारी थी। सतीश यादव के मुताबिक उक्त दोनों ने उनसे पार्टनरशिप में टाइल्स का शोरूम खोलने की बात कही। उसके बाद उक्त लोगों ने अलग-अलग तिथि में उनसे 40 लाख रुपये ले लिए। रिटायर्ड फौजी का कहना है कि एक दिन उन्होंने उक्त दोनों से अपने द्वारा दी गई रकम का हिसाब मांगा तो उन्होंने सितंबर 2019 में 20 व 1 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। पीडि़त का कहना है कि उन्होंने तगादा किया तो आरोपियों ने उन्हें हत्या की धमकी दी। आरोप है कि 10 जुलाई 2020 को दोनों आरोपी तीन अन्य लोगों के साथ उनके घर आए और हमला कर दिया। बचाव में आए परिजनों के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें