फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली तक साप्ताहिक बंदी पर भी खुलेंगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। त्योहारों के मद्देनजर साप्तहित बंदी के दिन भी बाजारों को खोलने की अनुमित मिलने के बाद मंगलवार को सभी व्यापार मंडल के सदस्यों ने मार्च निकाला। 22 व्यापार मंडल के सदस्यों ने क्रांतिकारी दुर्गा भाभी चौक, सिहानी गेट से शहीद भगत सिंह चौक घंटाघर तक “व्यापारी कोविड बचाव मार्च” में पुराने शहर के 22 ब्यापार मंडल के अध्यक्ष एक साथ एकजुटता का परिचय देने निकले। सभी व्यपार मंडल अध्यक्षों ने एक साथ सभी व्यपारी भाइयो से प्रदेश सरकार व प्रशासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाईन का पालन करते हुए दीपावली तक अपनी अपनी दुकानों को खोलने की अपील की। सुभाष छाबड़ा ने बताया कि त्योहारी सीज़न को देखते हुए साप्ताहिक बंदी के दिन दीवाली तक दुकानों को खोले रखने में प्रशासन द्वारा वार्ता कर अनुमति दिलवाने प्रदेश सरकार में मंत्री अतुल गर्ग का आभार व्यक्त करते है। इसके अलावा सांसद जनरल वीके सिंह, लोक सभा सदस्य अनिल अग्रवाल और महापौर आशा शर्मा का भी सहयोग रहा है। मार्च निकालने वालों में राजेन्द्र मित्तल, रमते राम रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश स्वामी सिहानी गेट अध्यक्ष अनुराग गर्ग, कपड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल, घंटाघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव लाहौरिया सहित दिल्ली गेट संजीव मित्तल, नवयुग मार्किट संजय गर्ग, गुड़ मंडी विजय कक्कड़, अनाज मंडी के अध्यक्ष नरेश प्रधान,अग्रसेन बाजार विनोद गर्ग, सहित राजीव शर्मा और अन्य सभी व्यापार मंडल के सदस्य इस मार्च में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें