- डीटीसी के दिवंगत चालक की पत्नी ने कोर्ट के आदेश पर कराया केस
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। पुराना कोंडली दिल्ली निवासी शीला ने अकबरपुर बहरामपुर निवासी बहन सीमा व बहनोई सुंदरलाल के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर विजयनगर थाने में साढ़े 8 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। शीला का आरोप है कि कभी ढाबा खोलने को तभी मकान छुड़ाने के नाम पर उनसे रकम ली और तगादा करने पर मारपीट व धमकी दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।.............
पुराना कोंडली डिदल्ली निवासी शीला पत्नी धर्मवीर सिंह का कहना है कि उनते पति डीटीसी में चालक के पद पर कार्यरत थे। उस दौरान अकबरपुर बहरामपुर निवासी उसकी छोटी बहन सीमा व उसका पति सुंदरलाल उनके घर आए और ढाबा खोलने के लिए आर्थिक मदद मांगी। उस दौरान उक्त दोनों 1.30 लाख रुपये लेकर चले गए। इसके बाद फरवरी 2018 में उनके पति धर्मवीर सिंह की मौत हो गई। शीला का कहना है कि उनके बहन-बहनोई जनवरी 2019 में फिर से आए और आर्थिक तंगी बताते हुए पैसे मांगे। उन्होंने कहा कि वह उन्हें 8 लाख रुपये दे दें तो मकान की मूल वसीयत छुडऩाकर उसे बेच देंगे और उनके पैसे लौटा देंगे। शीला के मुताबिक उन्हें पति के फंड आदि से बेटी की शादी करनी थी, लेकिन उक्त दोनों ने बेटी की शादी से पहले रकम लौटाने का वादा किया तो उन्होंने 27 जनवरी को उन्होंने साढ़े 8 लाख रुपये दे दिए। करीब 3 महीने बाद उन्होंने तगादा किया तो उन्होंने टरकाना शुरू कर दिया। बार-बार कहने पर आरोपियों ने धमकी देनी शुरू कर दी और एक बार दोनों ने अपने बेटे, भाई व बेटी के साथ मिलकर उनके व उनकी बेटी के साथ मारपीट की। पीडि़ता का कहना है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर उन्होंने कोर्ट की मदद ली।