फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन की ओर ले जाने में प्रदेश सरकार रही सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। भाजपा के दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर अभियान के तहत सोमवार को मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। मंडल प्रशिक्षण वर्ग में कविनगर मंडल और मुरादनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंडल प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता महापौर आशा शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रित मूल्यों और आदर्शों पर आमजन का विश्वास समाप्त हो रहा था, उसे बहाल करते हुए सुशासन की तरफ ले जाने में प्रदेश सरकार को सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया गया। उठाए गए कड़े कदमों के चलते प्रदेश में अब कानून व्यवस्था बेहतर नजर आ रही है। साइबर अपराध रोकने के लिए अब हर एक रेंज में एक साइबर थाना होगा। 75 जिलों में बिजली की आपूर्ति होगी, 1.67 लाख गांव में बिजली पहुंच चुकी है। सौभाग्य योजना के तहत 1 करोड़ 24 लाख से अधिक लोगों को फ्री बिजली का कनेक्शन देने का कार्य किया। प्रदेश के चार शहरों में मेट्रो सेवा चालू हो गई है, जबकि 2 शहरों में अभी काम चालू है। 3 साल में 30 मेडिकल कॉलेज का काम किया गया है। सरकार ने 1.87 करोड़ किसानों को फायदा पहुंचाया। किसानों के 36 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए गए। किसान सम्मान योजना में 12 करोड़ बांटे जाने के साथ फिलहाल सरकार किसानों की आय दोगुनी करने पर काम कर रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर, मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल सहित तमाम कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें