- आरोपियों ने थाइलैंड ले जाकर समझाया प्लान, भारत लौटने पर कराया निवेश
- एसएसपी के आदेश पर मेरठ केदंपती समेत तीन के खिलाफ दर्ज हुआ केस
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में वर्चुअल करेंसी के व्यापार में मुनाफेका लालच देकर साढ़े 32 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। गांव सदरपुर निवासी पीड़ित कुलदीप डबास का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें थाईलैंड ले जाकर मुनाफेकी स्कीम केबारे में बताया। भारत आने पर उन्होंने पैसे निवेश किया, जिसे आरोपियों ने हड़प लिया। एसएसपी के आदेश पर कविनगर पुलिस ने कंकरखेड़ा मेरठ निवासी नवनीत सांगवान, उसकी पत्नी पूजा व जयपुर निवासी शुभम नावेरिया के खिलाफ धोखाधड़ा का केस दर्ज कर लिया है।.....................
गांव सदरपुर निवासी कुलदीप डबास का कहना है कि एक रिश्तेदार केजरिये वर्ष 2019 में उनकी मुलाकात सैनिक विहार कंकरखेड़ा, मेरठ निवासी नवनीत सांगवान व उनकी पत्नी पूजा से हुई थी। वर्तमान में उक्त दंपती मेरठ बाईपास रोड स्थित लोटस टावर में रहता है। नवनीत ने उन्हें बताया कि वह नरेशनगर जयपुर निवासी शुभम नावरिया के साथ बिट क्वाइन व अन्य वर्चुअल करेंसी का व्यापार करता है। इसके लिए वह लोगों से पैसा इकट्ठा कर उन्हें मुनाफे केसाथ लौटा देता है। नवनीत 19 जनवरी 2019 को उन्हें व अन्य लोगों को अपने खर्चे पर थाईलैंड ले गया। 23 जनवरी को वह थाईलैंड से लौट आया। कुलदीप डबास का कहना है कि थाईलैंड में नवनीत ने उन्हें तीन प्लान बताए थे। उसकेमुताबिक 5 व 6 फरवरी 2019 को उन्होंने 4 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद 9 फरवरी को एक लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए। नवनीत ने 35वें दिन कहा कि उनके 5 लाख 90 हजार रुपये गए हैं। चाहे तो वह रकम ले सकते हैं और चाहे तो प्लान को आगे बढ़ा सकते हैं।
पहले मुनाफा दिखाया फिर निवेश कराकर हड़प ली रकम...........
कुलदीप डबास का कहना है कि नवनीत के झांसे में आकर उन्होंने 32 लाख 60 हजार रुपये लगा दिए। लेकिन इसके बाद उन्हें रकम मिलनी बंद हो गई। उन्होंने तगादा किया तो नवनीत, उसकी पत्नी पूजा व शुभम नावेरिया ने उन्हें गत जुलाई व अगस्त माह में कई चेक दिए जो बाउंस हो गए। उन्होंने एतराज जताया तो आरोपियों ने उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी। साथ ही कहा कि अगर शिकायत की तो अंजाम भुगतना होगा।
देश छोड़कर भागने की तैयारी में हैं आरोपी, पकड़ लीजिए...........
पीडि़त कुलदीप डबास का कहना है कि आरोपियों ने सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की हुई है। लोगों द्वारा रकम मांगने पर आरोपियों ने भारत छोड़कर विदेश भागने की तैयारी में हैं। पीडि़त ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। कविनगर एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर कविनगर पुलिस ने नवनीत, उसकी पत्नी पूजी व शुभम नावेरिया के खिलाफ दोखाधड़ी व धमकी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।