फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में काउंटर पर आलू के रेट में पांच रुपये की बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में काउंटर पर आलू के रेट में पांच रुपये की बढ़ोतरी - व्यापारियों को हो रहे नुकसान के चलते समिति ने लिया निर्णय - सोमवार को आलू 20 कुंतल और टमाटर व प्याज 25-30 कुंतल बिका    माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद नवीन फल एवं सब्जी मंडी में सस्ते दाम पर बेचे जा रहे आलू के रेट में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सोमवार को मंडी में लगे तीन कांउटर में से आलू 25 की जगह 30 रुपये किलो ग्राम बेचा गया। व्यापारियों को हो रहे नुकसान के बाद मंडी समिति और व्यापारियों ने पांच रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया है। उधर, सोमवार की सुबह तीनों काउंटर पर ग्राहकों की ज्यादा भीड़ देखने को मिली।  मंडी में इंस्पेक्टर के.आर वर्मा ने बताया कि आलू, प्याज और टमाटर के दाम बढ़ने के बाद ग्राहकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही थी। इसके लिए मंडी में तीन काउंंटर लगाकर आलू और टमाटर 25 रुपये व प्याज 35 रुपये किलो में बेचा गया। इस दौरान व्यापारियों को ज्यादा नुकसान हो रहा था। जिसको लेकर अब आलू के दाम पांच रुपये बढ़ाने का निर्णय हुआ है यानी मंडी के काउंटर पर आलू अब 30 रुपये किलो के दाम से मिलेगा। जबकि टमाटर और प्याज के दाम पहले जैसे ही रहेंगे। उधर, सोमवार की सुबह मंडी के काउंटरों पर लोगों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा दिखी। जो समय के ढलते-ढलते कम होती गई। व्यापारियों ने काउंटर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक लगवाए। इस दौरान आलू 20 कुंतल तो प्याज व टमाटर 25-30 कुंतल बिका। मंडी इंस्पेक्टर का कहना है कि अग्रिम निर्णय तक आलू इसी दाम में बेचे जाएंगे।  ------------------ सुुमित कुमार  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें