फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पद के लिए 33 प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सात पद के लिए 33 प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र - दो और तीन को जमा होंगे नामांकन पत्र माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। बार एसोसिएशन की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। शनिवार को सात पदों के लिए कुल 33 प्रत्याशियों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन पत्र लिया। नामांकन पत्र दो व तीन नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र जमा होगा। मतदान सात नवंबर को होगा। चुनाव अधिकारी सुनील दत्त त्यागी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मुनीष कुमार त्याागी, नाहर सिंह यादव व सत्यकेत़ु सिंह ने नामांकन पत्र लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय पाल सिंह, सतीश शर्मा, विद्याभूषण शर्मा, विक्रम सिंह, सचिव पद के लिए कपिल देव त्यागी, ललित मोहन शर्मा, मनमोहन शर्मा, नितिन यादव व विकास चौधरी, कोषाध्यक्ष पद के लिए गजेंद्र त्यागी, सचिन गुप्ता, विपिन कुमार, कनिष्ठ पद के लिए आदेश कुमार, अनुुज शिशौदिया, बिट्टू शर्मा, परमजीत सिंह व सुमित कुमार त्यागी, सहसचिव प्रशासन के लिए आभा सिंह, अंकित त्यागी, राहुल कुमार कोको कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अशोक कुमार, अतुल त्यागी, राजन छाबड़ा, प्रीतक कुमार, राजकिशोर शर्मा, कपिल कुमार, नीरू सिंह खुशनुमा प्रवीन, देवेंद्र कुमार व संजीव कुमार ने नामांकन पत्र लिया है। दो वर्ष रजिस्ट्रेशन करा चुके अधिवक्ताओं को भी वोट देने का अधिकार बार काउंसिल ऑफ यूपी ने चुनाव अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिन अधिवक्ताओं के रजिस्ट्रेशन दो वर्ष पूरे हो चुके हैं और वह बार एसोसिएशन के सदस्य हैं, उन्हें वोट का अधिकार दिया जाए। अगर उन्हें वोट का अधिकार नहीं दिया गया तो चुनाव को अवैध घोषित किया जा सकता है। यह जानकारी चुनाव अधिकारी सुनील दत्त त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि 2310 मतदाताओं की सूची तैयार की गई है। जल्द ही सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। ----------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें