फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन निहत्था के तहत चार युवक गिरफ्तार, असलहे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
- चेकिंग के दौरान सिहानी गेट पुलिस को मिली कामयाबी, केस दर्ज कर जेल भेजे गाजियाबाद। एसएसपी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन निहत्था के तहत सिहानी गेट पुलिस ने चार युवकों को अलग-अलग अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार तमंचे व चार कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। चेकिंग के दौरान शक होने पर तलाशी ली तो उनसे अवैध सलहा मिले। चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया। एसएचओ सिहानी गेट कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मोरटा चौकी इंचार्ज कविश मलिक ने गांव अटौर के पास से आशुतोष राठी निवासी बेगमाबाद थाना मोदीनगर व सोनू त्यागी निवासी सेवानगर सिहानी गेट को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे व दो जिंदा कारतूस मिले। इसके अलावा नंदग्राम चौकी इंचार्ज ने आयुश उर्फ आशू निवासी सौंदा थाना निवाड़ी व ध्रुव त्यागी निवासी काकड़ा थाना मुरादनगर को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 32 बोर के दो तमंचे व दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें