फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। ककोड़ कोतवाली क्षेत्र में हिरनौटी नहर के पुल के पास अज्ञात वाहन ने एक स्कूटी और बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी और बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, पुलिस अभी इस बाबत भी जांच कर रही है कि दोनों वाहन आपस में टकराए या फिर किसी अन्य वाहन ने दोनों को टक्कर मारी है। जानकारी के अनुसार ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी फूल सिंह (55) पुत्र रामलाल नोएडा में गार्ड की नौकरी करता था। काम खत्म कर वह नोएडा से बाइक से अपने गांव लौट रहा था। वहीं, गांव हिरनौटी निवासी चरण सिंह का 18 वर्षीय पुत्र मोहित नोएडा में किसी कंपनी में प्राइवेट जॉब करता था, वह स्कूटी से नोएडा की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि मांट ब्रांच हिरनौटी नहर पुल पर सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई । राहगीरों ने जब दो लोगों को मृत अवस्था मे पड़े देखा, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। दोनों व्यक्तियों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ककोड़ कोतवाली निरीक्षक रामभवन सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर दोनों दोपहिया सवार मृत पड़े मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी है। वहीं, इस एंगल पर भी जांच की जा रही है कि स्कूटी और बाइक कहीं आमने-सामने तो नहीं टकराए। मामले में तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें