पप्पू कालोनी में चलाया सफाई अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
साहिबाबाद की पप्पू कालोनी में बृहस्पतिवार को वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सफाई अभियान चलाया गया। इस बीच सफाई कर्मियों के साथ पार्षद ने भी झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया। पार्षद यशपाल पहलवान का कहना है कि पप्पू कालोनी में जगह-जगह सफाई अभियान में गंदगी को साफ किया गया। इससे वहां स्वच्छता हो गई। लोगों ने भी इस पर खुशी जाहिर की। इस दौरान ओंकार कांगड़ा, संतराम, भोपाल मास्टर, राजा चारण, अमित प्रधान, छोटू चंदेल, रवि झज्जर, श्यामलाल, संजय चौटाला, विशाल, आकाश, मनीष मेहरा मौजूद रहे।
------------------------
सुमित कुमार