फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन चौपाल में शिकायतों के फर्जी निस्तारण की बात रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
जन चौपाल में शिकायतों के फर्जी निस्तारण की बात रखी - शालीमार गार्डन में नगर आयुक्त ने लगाई थी जन चौपाल माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन वन में बृहस्पतिवार को नगरआयुक्त के नेतृत्व में जन चौपाल आयोजित हुई।चौपाल में आस-पास की कई सोसायटियों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और आमजन शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नाली, सड़क और पानी की समस्या के साथ ही शिकायतों के फर्जी निस्तारण की भी शिकायत की। फर्जी निस्तारण करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। युनाइटेड फोरम ऑफ ट्रान्स हिंडन एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करते हुए जय दीक्षित ने भूजल के गिरते स्तर पर चिंता जताते हुए प्रभावी एक्शन लेने की बात कही। इस दौरान उन्होंने पानी के अवैध आरओ प्लांट पर रोकथाम, पार्कों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने एवं आईजीआरएस, पीजीआरएस, हेल्पलाइन पर निगम कर्मियों द्वारा शिकायतों के फर्जी निस्तारण को रोकने और लापरवाह कर्मी पर सख्त कार्रवाई की बात रखी। इन सभी बिन्दुओं पर एक ज्ञापन भी दिया गया।  विजय पार्क आवासीय सोसायटी की तरफ से चंचल सकलानी एवं सुनील कुमार ने सोसायटी की सर्विस लेनों में नाली खड़ंजा निर्माण, पीने के पानी की समुचित सप्लाई, साफ - सफाई और विजय पार्क के विकास की मांगें पुरजोर तरीके से उठाया और नगर आयुक्त को इन सभी समस्याओं पर ज्ञापन दिया गया। नगर आयुक्त ने इन सभी बिंदुओं को अपनी डायरी में नोट किया और लोगों को समस्या से जल्द निजात दिलाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर महामंत्री  पप्पु पहलवान ने की। इस दौरान भाजपा महानगर के अध्यक्ष संजीव शर्मा, अपर नगर आयुक्त आर एन पांडे, स्वास्थ्य अधिकारी, उद्यान प्रभारी, स्ट्रीट लाइट विभाग के अधिकारी, मोहन नगर जोन के जोनल इंचार्ज उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें