- दो साल पुराने दोस्त ने महिला का जीना किया दुश्वार, नजरअंदाज करने पर किया बदनाम
- पीडि़ता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी सिहानी गेट पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने दोस्त पर उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीडि़ता का कहना है कि कृष्णा नगर दिल्ली निवासी दोस्त पुनीत हांडा ने उनकी तस्वीरें न सिर्फ वायरल कीं, बल्कि पति को भेज दीं। नजरअंदाज करने पर आरोपी ने उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।......................
राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाली महिला का कहना है कि वर्ष 2018 में उनकी मुलाकात कृष्णा नगर दिल्ली निवासी पुनीत हांडा से हुई थी। दोनों आपस में दोस्त बन गए और एक-दूसरे से मिलने लगे। इस दौरान पुनीत ने उनकी निजी तस्वीरें धोखे से अपने पास रख लीं। आरोप है कि समय बीतने पर पुनीत हांडा ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया और बात न करने पर दोनों की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, पुनीत उनके पति व बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी देने लगा। पीडि़ता का कहना है कि एक दिन पुनीत हांडा ने उनके हाथ की फोटचो वॉट्सएप व फेसबुक पर डाल दी। अन्य तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर आरोपी जबरन उनके साथ संबंध रखता रहा। इसके बाद आरोपी ने उनके घर के ऊपर किराए पर घर ले लिया, जिसके बाद से उनका घर से निकलना भी दुश्वार हो गया।
पूर्व में शिकायत करने पर मांग ली थी माफी................
पीडि़ता का कहना है कि अगस्त 2019 में उन्होंने पुनीत के खिलाफ शिकायत दी, लेकिन उसने माफी मांगकर मामला निपटा दिया। इसके बाद भी वह उन्हें परेशान करता रहा। उसकी हरकतों से तंग आकर उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया। इसके बाद पुनीत हांडा ने उनकी निजी तस्वीरें उनके पति को भेज दीं। इतना ही नहीं, आरोपी ने उनका रास्ता भी रोकना शुरू कर दिया। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीडि़ता ने पुलिस से गुहार लगाई। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।