फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर ओवरफ्लो से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन - वसुंधरा सेक्टर-1 में अपार्टमेंट के बेसमेंट में भरा सीवर का पानी - स्थानीय लोगों का कहना लगातार शिकायत के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। सीवर ओवरफ्लो से परेशान वसुंधरा सेक्टर-1 के लोगों ने बुधवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद नगर निगम के अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे। सीवर ओवर फ्लो की वजह से बुधवार को  सीवर का पानी नालियों और घरों में घुसना शुरू हो गया है। वहीं सेक्टर-1 स्थित रामलीला मैदान के पास श्री हरि अपार्टमेंट के बेसमेंट में भी सीवर का पानी भर गया। जिसकी शिकायत सुबह ही कर दी गई थी लेकिन दोपहर बाद तक भी नगर निगम से कोई सुध लेने नहीं पहुंचा। ऐसे में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, अपार्टमेंट के लोगों ने निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। अपार्टमेंट के लोगों ने बेसमेंट में भरे सीवर के पानी के सामने खड़े होकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बेसमेंट में पानी भरे होने की वजह से गाड़ी पार्क नहीं हो पा रही। लगातार बदबू फैल  रहा है और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि  सीवर ओवर फ्लो के कारण वसुंधरा सेक्टर 1 के कई घरों में गंदा बदबूदार पानी की सप्लाई भी हो रही है।  प्रदर्शन में निवासी मनोज , हर्षी राणा , रवि राणा , जे पी सिंह  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें