फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी सीटें खाली, आज जारी होगी ओपन मेरिट

विज्ञापन
मिशन एडमिशन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः विद्यार्थियों को ऑफर लेटर डाउनलोड कर 31 अक्टूबर तक कॉलेजों में करने होंगे जमा - फिर कॉलेजों की कटऑफ के आधार पर चार नवंबर तक ओपन मेरिट से होंगे दाखिले माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। सीसीएसयू की ओर से स्नातक कोर्स में दाखिले को पहली ओपन मेरिट 29 अक्टूबर बृहस्पतिवार को जारी होगी। ओपन मेरिट में विद्यार्थी अपनी लॉगइन आईडी से ऑफर लेटर डाउनलोड कर कॉलेजों में 31 अक्टूबर तक जमा करा सकेंगे। फिर कॉलेज अपनी कटऑफ के आधार पर चार नवंबर तक दाखिला लेगे। दो मेरिट जारी होने के बावजूद महानगर के डिग्री कॉलेजों में 50 फ़ीसदी से ज्यादा सीटें खाली हैं। महानगर के सबसे बड़े एमएमएच डिग्री कॉलेज में बीए में 660 सीटों पर 310, बीकॉम में 400 सीटों पर 231 और बीएससी बायो-मैथ में 480 सीटों पर 229 दाखिले हुए हैं। एसडी डिग्री कॉलेज में बीए में 500 सीटों पर 75 और बीकॉम की 240 सीटों पर 43 दाखिले हुए हैं। वीएमएलजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में 469 सीटों पर 226 और बीकॉम में 160 सीटों पर 79 दाखिले हुए हैं। महानगर के इकलौते माननीय कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए में 187 सीटों पर 77, बीकॉम में 80 सीटों पर 42 और बीएससी बायो-मैथ में 160 सीटों पर 32 दाखिले हुए हैं। एलआर पीजी कॉलेज साहिबाबाद में बीए में 450 सीटों पर 171 दाखिले, बीकॉम में 180 सीटों पर 36 और बीएससी में 240 सीटों पर 28 दाखिले हुए हैं। वहीं एमएम कॉलेज मोदीनगर में बीए में 240 सीटों पर 167, बीकॉम में 160 सीटों पर 117 और बीएससी में 180 सीटों पर 137 दाखिले हुए हैं। गिन्नी देवी पीजी कॉलेज में बीए की 538 सीटों पर 367 दाखिले हुए हैं।इसे देखते हुए विश्वविद्यालय ने ओपन मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्णय लिया है। स्नातक में ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले और पहली दो मेरिट में नाम नहीं आ पाने वाले विद्यार्थियों का नाम 29 अक्टूबर को जारी होने वाली ओपन मेरिट लिस्ट में शामिल होगा। छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuweb.in पर जाकर अपनी लॉगइन आईडी से ऑफर लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। विद्यार्थियों ने जिन कॉलेज और कोर्स में पंजीकरण कराया था, ऑफर लेटर भी उसी कोर्स व कॉलेज के लिए मिलेगा। विद्यार्थियों को ऑफर लेटर जमा कराने के लिए तीन दिन का मौका दिया गया है। ऑफर लेटर जमा करने पर विद्यार्थियों को कॉलेजों को रसीद देनी होगी। कॉलेज विद्यार्थियों की ऑफर लेटर के आधार पर मेरिट लिस्ट घोषित करेंगे। कॉलेजों को दाखिला लेने के लिए चार नवंबर तक का मौका मिलेगा। --------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें