फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाया डिलीवरी ब्वॉय का बैग, कैमरे में हुए कैद

विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए डिलीवरी बॉय का बैग चुराने वाले बदमाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित........ - राजनगर एक्सटेंशन की सिग्नेचर हाईट्स सोसायटी में सामान की डिलीवरी देने गया था पीडि़त - पीडि़त की तहरीर पर सिहानी गेट पुलिस ने दर्ज किया केस, बदमाशों की जांच में जुटी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की सिग्नेचर हाईट्स सोसायटी में चोरों ने डिलीवरी ब्वॉय की बाइक पर रखा बैग साफ कर दिया। बैग काटते समय चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीडि़त ने घटना की तहरीर संबंधित चौकी में दी, लेकिन पुलिस टरकाती रही। थाने जाकर एसएचओ से गुहार लगाने पर पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।.............. मसूरी थानाक्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी अतुल कुमार फ्लिपकार्ट कंपनी में बतौर डिलीवरी ब्वॉय नौकरी करते हैं। उनका कहना है कि गत 23 अक्टूबर को वह ग्राहकों को सामान की डिलीवरी देने राजनगर एक्सटेशन गए थे। एक ग्राहक को डिलीवरी देने के लिए वह सिग्नेचर हाईट्स सोसायटी में गए। पार्किंग में बाइक खड़ी कर वह ग्राहक के फ्लैट पर चले गए. वापस लौटे तो बाइक पर बंधा उनका बैग गायब था। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पैदल आए दो युवक बाइक पर रके बैग को काटते हुए कैद मिले। बैग में कार्ड स्वाइप मशीन के अलावा अन्य ग्राहकों का हजारों रुपये का सामान था। इसके बाद वह मोरटा चौकी पहुंचे, लेकिन दो दिन तक पुलिस टरकाती रही। सिहानी गेट एसएचओ  कृष्ण गोपाल शर्मा से गुहार लगाने पर पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया। एसएचओ का कहना है कि फुटेज में कैद चोरों की सुरागरसी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें