फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण शुरू - पार्षद और उद्यमी ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 के गोल्डीन प्रोटिन कम्पाउंड में मंगलवार को सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। पार्षद हिमांशु चौधरी और एसोसिएशन के पदाधिकारी ने नारियल फोड़कर मिठाईं बांटी। साइट-4 में सड़क की खराब हालत को लेकर खबर प्रकाशित कर नगर निगम अधिकारियों तक इसे पहुंचाया था। जहां निगम की बैठक में सड़क निर्माण का प्रस्ताव बनाकर पारित किया गया।      मीडिया प्रभारी चरणजीत सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से गोल्डीन प्रोटिन कम्पाउंड में सड़क की बेहद खस्ताहल हालत थी। आलम ऐसा था कि बारिश के मौसम में तो पानी भरने से जलभराव हो जाता था। इससे उद्यमियों के कारोबार पर भी असर पड़ने लगा था। नाराज उद्यमियों ने टूटी सड़कों का मुद्दा कई बार प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग में भी उठाया था। इसके बाद पार्षद हिमांशु चौधरी ने भी नगर निगम में इस मुद्दे को उठाकर इसका प्रस्ताव पास कराया। मंगलवार को पार्षद ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस बीच साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा,अध्यक्ष दिनेश कुमार मित्तल उपाध्यक्ष हनुमान लखोटिया व अजीत तोमर, कार्यकारिणी सदस्य विमल मुंद्रा, मनोज कुमार गुप्ता व एसके जैन सत्यभान शर्मा ने कॉन्ट्रेक्टर को सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार से भी कमी नहीं होनी चाहिए। नगर निगम के जूनियर इंजीनियर गणेशी लाल ने भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी। -------------------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें