फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी के सामने मोबाइल कवर दिखाने में लगाकर युवक से छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसायटी के सामने मोबाइल कवर दिखाने में लगाकर युवक से छीना मोबाइल वसुंधरा सेक्टर 6 में जन हितकारी अपार्टमेंट के सामने बदमाश ने दिया वारदात को अंजाम माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसंधरा इलाके में स्नैचिंग की वारदात बढ़ती जा रही है। वसुंधरा सेक्टर छह में जनहितकारी सोसायटी के सामने मोबाइल कवर दिखाने में लगाकर बदमाशो ने एक व्यक्ति से मोबाइल छीन लिया। बदमाश बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी है। वसुंधरा के जनहितकारी अपार्टमेंट में कनिष्ठ सिंह रहते है। वह रविवार शाम को सामान लेने जा रहे थे। वह सोसायटी के गेट के बाहर निकले थे कि एक लड़का उनके पास आया और मोबाइल कवर दिखाने लगा। वह मोबाइल कवर देखने लगे इस बीच लड़का उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा। उन्होंने पीछा किया तो कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि अब उनका मोबाइल बंद आ रहा है। उन्होंने थाना इंदिरापुरम में मोबाइल लूट की शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ थाना इंदिरापुरम का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें