फोटो लगा लें.........
बिजली बकाया के 95 कनेक्शन डिस्कनेक्ट
- कैला भट्ठा में 70 व नंदग्राम में 25 कनेक्शन काटे
- 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। बिजली चोरी करने वाले और दो महीने से अधिक बकाया बिल न जमा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 95 कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए गए। चोरी करने वाले दस उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि कैला भट्ठा क्षेत्र में बिजली चोरी किए जाने से 25 फीसदी से अधिक लाइन लॉस हो रहा है। शासन के निर्देश पर उन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जहां पर 15 फीसद से अधिक लाइन लॉस है। उन्होंने बताया कि बिजलेंस टीम के एसडीओ अतुल कुमार और संजय भदौरिया के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसमें 70 कनेक्शन काटे गए, इनमें से 12 कनेक्शन कार्मशियल एवं 58 घरेलू कनेक्शन थे। इन बकायेदारों पर दस लाख से अधिक का बकाया है। उन्होंने बताया कि कैला भट्ठा क्षेत्र में दस हजार से अधिक बकाया वाले 778 कनेक्शन वाले हैं। जब तक लाइन लॉस 15 फीसदी से कम नहीं होता है तब तक अभियान दिन और रात में चलाया जाएगा। वहीं नंदग्राम क्षेत्र के उपखंड अधिकारी विनय कंसल ने बताया कि नंदग्राम के सी ब्लॉक में सबसे अधिक लाइन लॉस की शिकायत आ रही है। इस क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लगभग 3ः50 लाख से अधिक बकायेदार वाले 25 कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए गए। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिकारियों का कहना है कि जिसका भी बकाया दो महीने से अधिक है उसका कनेक्शन डिस्कनेक्ट किया जाएगा।
--------------
आशुतोष यादव