फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित............. - गत 14 अक्टूबर की रात को रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था मोदीनगर निवासी लोकेश का शव - फैक्टरी से बुलाकर शराब पिलाई और फिर ईंट-पत्थर से सिर कुचलकर कर दी थी हत्या संवाद न्यूज एजेंसी मुरादनगर। गत 14 अक्टूबर की रात को रेलवे ट्रैक पर मोदीनगर नवासी लोकेश का शव मिलने के मामले का खुलासा करते हुए मुरादनगर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद लोकेश द्वारा आत्महत्या करने की बात मानी जा रही थी। लेकिन लोकेश ने आत्महत्या नहीं, बल्कि ईट-पत्थरों से सिर कुचलकर उसकी हत्या की गई थी। एक महिला से अवैध संबंध के चलते उसके देवर विश्वास ने अपने साले सोनू निवासी निवासी व दोस्त संजू उर्फ संजय उर्फ बाबा के साथ मिलकर लोकेश की हत्या की और आत्महत्या दर्शाने को लोकेश का शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।........... एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन ने बताया कि 14 अक्टूबर की देर रात करीब 3 बजे मुरादनगर के स्टेशन मास्टर ने मोदीनगर-मुरादनगर के मध्य मनौटा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव मिलने के तीसरे दिन मृतक की पहचान मोदीनगर की कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले लोकेश के रूप में हुई थी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पहचान होने के बाद मृतक के भाई प्रेम कुमार पांचाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था लोकेश.............. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लोकेश हत्यारोपी विश्वास की कॉलोनी में रहता था। वह अबूपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। लोकेश और विश्वास की भाभी के बीच बीते 4 साल से अवैध संबंध थे। 14 अक्टूबर की शाम को लोकेश उनके घर आया था। उसके घरवालों ने लोकेश को भाभी के साथ संदिग्ध हालत में देख लिया था। जिसके बाद लोकेश भागकर अपनी फैक्टरी पहुंच गया था। विश्वास ने बताया कि घर में झगड़ा-फसाद होने के बाद उसने लोकेश को मौत के घाट उतारने की ठान ली थी। फैक्टरी से बुलाकर शराब पिलाई और ईंट से कुचल दिया सिर............ पुलिस के मुताबिक विश्वास ने लोकेश की हत्या की योजना अपने साले सोनू और उसके दोस्त संजू के साथ मिलकर की। योजना के मुताबिक तीनों लोग लोकेश की फैक्ट्री पर पहुंच गए। उन्होंने लोकेश को फैक्ट्री से बुलाकर पहले शराब पिलाई और फिर नशे के दौरान पत्थर व ईंट से सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी। मामले को आत्महत्या दर्शाने के लिए आरोपी लोकेश के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक आए थे। विश्वास के फरार होने पर गहराया शक............... शव मिलने के बाद प्रारम्भिक जांच में पुलिस को भी आत्महत्या का केस लगा, लेकिन पहचान के बाद मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने इस दिशा में जांच की। जांच में सामने आया कि 14 अक्टूबर को विश्वास के परिजनों और लोकेश के बीच झगड़ा हुआ था। साथ ही विश्वास के फरार होने की बात भी सामने आई। इसी बात से शक गहरा गया। पुलिस ने विश्वास को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उलने घटना कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें