फोटो सहित........
- कविनगर की लालकुआं चौकी क्षेत्र में हुआ हादसा, केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र की लालकुआं चौकी क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर बेकाबू ट्रक ने रविवार रात बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दीपक गौतम (32) निवासी नंदग्राम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई प्रदीप गौतम की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।............
नंदग्राम निवासी प्रदीप गौतम का कहना है कि उनका भाई दीपक गौतम ट्रांसपोर्ट का काम करता था। रविवार शाम को वह बाइक लेकर किसी काम से लालकुआं क्षेत्र में गया था। रास्ते में बुलंदशहर रोड स्थित स्टेट बैंक के पास पहुंचा तो गाजियाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दीपक की बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये से कुचलकर दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दीपक दो बच्चों का पिता था। हादसे में मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।