फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगलाकरन में रावण का पुतला फूंकने की सूचना पर तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव नगलाकरन में शनिवार रात एक पक्ष द्वारा रविवार को रावण का पुतला फूंकने के एलान से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एलान करने वालो को कार्रवाई की चेतावनी दी। तब जाकर मामला शांत हुआ। औरंगाबाद में रावण दहन का कार्यक्रम न होने के कारण गांव नगलाकरन में कुछ लोगो ने शनिवार देर रात लाउडस्पीकर से रविवार को गांव में अंबेडकर पार्क के पास रावण का पुतला फूंकने का एलान किया था। दूसरे पक्ष के लोगो को इसकी जानकारी लगते ही  उनमे रोष  फैल गया और उन्होंने गांव में अशांति फैलने की आशंका जताते हुए थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर इंस्पेक्टर औरंगाबाद रामसेन सिंह भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही एलान करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने गांव में तत्काल अलाउंस कराकर पुतला न दहन करने के सख्त निर्देश दिए। जिसके बाद मामला शांत हो सका। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों ने 25 फुट का रावण का पुतला तैयार करा रखा था। बाद में उसे एक रजवाहे में नष्ट कर दिया गया। रविवार को भी पुलिस कई बार गांव पहुंची। इंस्पेक्टर औरंगाबाद रामसेन सिंह ने बताया कि बगैर अनुमति के पुतला दहन करने की किसी को इजाजत नही दी जाएगी। अराजकता फैलाने वालों को सख्ती से निपटा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें