फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज 

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता का उसके ससुरालीजनों ने दहेज के लिए उत्पीडऩ किया। विवाहिता ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। साथ ही ससुरालीजनों पर भी दहेज उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।  जानकारी के अनुसार अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़त विवाहिता ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया है कि कुछ साल पहले उसकी शादी गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया था, लेकिन, ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीडऩ करने लगे। बीते दिनों जेठ ने उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। पति ने उसके साथ गलत कृत्य किया। आए दिन उसके साथ मारपीट की गई। महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, जेठ समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें