फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला संग छेड़छाड़, विरोध पर हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर।देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दबंग ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही आरोपी ने पति के विरोध करने पर उसकी कनपटी पर अवैध असलाह सटा दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान लोगों को आता हुआ देख आरोपी वहां से हत्या की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि शनिवार देर शाम वह खेत से काम करके अपने घर आया था। उस समय उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी गांव निवासी दबंग प्रवृत्ति को युवक भूदेव पुत्र नत्थी सिंह उसके घर में घुस गया। उस दौरान पीडि़त अपने बाथरुम में था। आरोप है कि दबंग युवक ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पति भी शोर होने पर बाथरूम से बाहर आ गया। पति ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा तानकर फिर से महिला के साथ छेड़छाड़ की। बाद में शोर होने पर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उन्हें हत्या की धमकी देकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही आरोपी के घर दबिश भी दी गई। लेकिन, वह घर पर नहीं मिला। देहात कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें