फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में अधिवक्ता नामजद, वकीलों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

विज्ञापन
हत्या में अधिवक्ता की नामजदगी को लेकर एसपी ग्रामीण से मिलने पहुंचे वकील - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फोटो सहित......... - मुरादनगर थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक की हत्या के मामले में आया है अधिवक्ता का नाम - एसपी ग्रामीण से मिलकर वकीलों ने साथी अधिवक्ता को बताया बेकसूर, मिला आश्वासन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक की हत्या के मामले में मोदीनगर निवासी एडवोकेट रामकिशन शर्मा का नाम आने को लेकर शुक्रवार को वकील पुलिस कार्यालय में एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन से मिले और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। एसपी ग्रामीण ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद वकील ज्ञापन देकर लौट आए।................. बार एसोसिएशन के सचिव विजय गौड़ ने बताया कि बीते दिनों पूर्व मुरादनगर थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पर एक युवक का शव बरामद हुआ था। उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में नामजद कराए गए आरोपियों में एडवोकेट रामकिशन शर्मा का नाम भी है। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में रामकिशन शर्मा के नाम को लेकर वकील एसपी देहात नीरज कुमार जादौन से मिले और पूरे मामले से अवगत कराते हुए हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने बताया कि एसपी देहात ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और कहा कि जब तक मामले की जांच चल रही है तब तक एडवोकेट के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी। जांच के बाद ही सच्चाई का पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें