फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम रेट पर धान खरीद रहा था आढ़ती, डीएम ने कराया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सरकार के निर्देश के बाद भी कुछ आढ़ती कम रेट पर धान खरीद रहे हैं। जिसकी शिकायत पर डीएम ने बृहस्पतिवार को मंडी का निरीक्षण किया और एक आढ़ती द्वारा किसान से कम रेट पर धान खरीदते हुए पकड़ लिया। जिसको डीएम ने पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही अन्य आढ़तियों कार्रवाई की चेतावनी दी गई। डीएम रविन्द्र कुमार को सुरजावली गांव निवासी किसान महेन्द्र सिंह ने धान बेचने में आने वाली परेशानी, रेट और अन्य परेशानियों के बारे में बताया। डीएम ने तुरंत आढ़ती के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई। इसके बाद डीएम ने मंडी समिति परिसर में धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण करते हुए धान खरीद की प्रविष्टियों की पंजिका को चेक किया। यहां किसान से  धान के मूल्य के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने सभी मंडी समितियों में सरकार से निर्धारित समर्थन मूल्य 1868 रुपये के साथ धान क्रय केन्द्र के प्रभारी का नाम, मोबाइल नंबर समेत बैनर या फ्लैक्श लगाने के निर्देश दिए। जिससे किसानों को उचित मूल्य पाने में कठिनाई ना हो। इसके अलावा मंडी सचिव रोजाना ज्यादा से ज्यादा किसानों से उनके धान के मूल्य में बातचीत करें। किसानों का धान निर्धारित मूल्य पर बिकवाया जाए। यदि कोई आढ़ती किसानों से कम रेट पर धान खरीदता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए किसान के धान को राजकीय धान क्रय केन्द्र पर भिजवाकर बिक्री कराया जाए। इस मौके पर एडीएम मनोज कुमार सिंघल, रवीन्द्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सान्या छावड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें