फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में पिंक ऑटो चालकों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। महिलाओं को ऑटो में सुरक्षित रखने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पिंक ऑटो चालकों को शपथ दिलाई। कहा कि वह महिलाओं की सुरक्षा करेंगे। चालकों ने शपथ लेकर छात्राएं और महिलाओं सुरक्षा का संकल्प लिया। मिशन शक्ति शारदीय नवरात्र 2020 से चैत्र नवरात्र 2021 तहत आज बृहस्पतिवार को नारी के सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में संचालित हो रहे ऑटो रिक्शा, टैक्सी एवं बसों पर मिशन शक्ति से संबंधित हजारों पोस्टर लगाए गए हैं। महिला की सुरक्षा एवं सम्मान के क्रम में गाजियाबाद जनपद में 18 परमिट पिंक ऑटो के हैं, जिन्हें कार्यालय में बुलाया गया था। उन्हें अपने ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रही महिलाओं के सम्मान में क्या करना चाहिए इसके संबंध में उनको जानकारी दी गई। इस आशय का एक शपथ पत्र भी दिलाया गया। आरटीओ प्रवर्तन वीके सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया गया। इसके अतिरिक्त सेव लाइफ फाउंडेशन एनजीओ द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन रोडवेज के चालक टैक्सी के चालक एवं ऑटो रिक्शा के चालकों को प्रशिक्षण दिया गया। सायं में रोडवेज पुराना बस अड्डा गाजियाबाद पर डेढ़ सौ से 200 चालकों की महिला सुरक्षा एवं सम्मान के विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आरके सिंह , एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा शारदा सिंह, गाजियाबाद की प्रथम कैब महिला चालक गुलेश चौहान, ऑटो रिक्शा की प्रथम महिला चालक रूबी सिंघल, ऑटो यूनियन गाजियाबाद के अध्यक्ष दिलशाद एवं रिजवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें