राजनगर रामलीला मैदान में चल रही राम कथा
- फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। श्री रामलीला समिति राजनगर द्वारा रामलीला मैदान के मंच पर बृहस्पतिवार से दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय श्री राम कथा शुरू हुई। कथावाचक सूरसैन बृजवासी ने पहले दिन राम जन्म के प्रसंग के साथ कथा का शुभारंभ किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता ने परिवार सहित पूजन कर कथा की शुरुआत की। कथा के दौरान आचार्य ने भगवान शिव तथा माता गौरी के सती होने के प्रसंग की भी चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने 27 हजार वर्ष की समाधि ली थी। भगवान शिव की समाधि भंग कराने के विवरण को भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर सचिव आर एन पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राजीव मोहन गुप्ता, विनीत वर्मा, जीपी अग्रवाल, ब्रजमोहन सिंघल, रेखा अग्रवाल,राजा वर्मा, बी के अग्रवाल, बी के गुप्ता, आर सी शर्मा, दीपक सिंघल, विनोद गोयल, श्रीमती उषा रानी, अनीता रानी, के के त्यागी, जगजीत कुमार, आर एन राम,मनीष वशिष्ठ, आर के शर्मा, आयुष, गोल्डी सहगल, मोतीलाल गर्ग, विष्णु शर्मा, जितेंद्र रंधावा, राजबाला शर्मा, आकाश वशिष्ठ , अजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।