फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मित्रों का मानदेय हुआ दो गुना

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोग्य मित्रों का मानदेय हुआ दो गुना - हर मरीज पर  मिलते हैं प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 रुपये  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। शासन ने आरोग्य मित्रों का मानदेय बढ़ाकर दो गुना कर दिया है। इसका लाभ जिले में कार्यरत 26 आरोग्य मित्रों को मिलेगा। उन्हें हर उपचारित मरीज के हिसाब से 50 रुपये प्रोत्साहन राशि (इनसेंटिव) भी मिलती है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि शासन ने आरोग्य मित्र का मानदेय 5 हजार रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने जारी आदेश में कहा है कि मानदेय का भुगतान शासन से मिलने वाली क्लेम की राशि में से ही किया जाएगा।  आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी एसीएमओ आरके यादव ने बताया कि जिले में 26 प्राइवेट अस्पतालों में एक-एक आरोग्य मित्र तैनात हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल और चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी एक-एक आरोग्य मित्र तैनात है। जनपद में तैनात सभी 33 आरोग्य मित्रों को मानदेय बढ़ाए जाने का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को योजना के तहत आबद्ध निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए आरोग्य मित्र अस्पताल और लाभार्थी के बीच कड़ी का काम करते हैं। आबद्ध सभी अस्पतालों में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक आरोग्य मित्र उपलब्ध रहते हैं।    ----------- आशुतोष यादव 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें