फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व उसके पूर्व पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित......….... - विजयनगर क्षेत्र से चार दिन से लापता युवक का नाले में मिला था शव - मृतक के भाई की तहरीर पर विजयनगर पुलिस ने की कार्रवाई माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर-11 में रहने वाले अमजद की मौत के मामले में विजयनगर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक के भाई इरशाद खान की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी अनीशा और अनीशा के पूर्व पति इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बतादें कि घर से लापता अमजद का शव चार दिन बाद नाले में पड़ा मिला था। परिजनों द्वारा शव की पहचान करने के बाद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी।............... सीओ प्रथम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि इरशाद द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि अमजद ने अमजद ने अनीशा से कोर्ट मैरिज की थी। पूर्व से अनीशा आरोपी इकबाल की पत्नी है। अनीशा से कोर्ट मैरिज करने की वजह से इकबाल उसके भाई अमजद से रंजिश रखता था। अनीशा को लेकर दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती थी। आरोप है कि 15 अक्टूबर को इकबाल और अनीशा योजनाबद्ध तरीके से अजमद को घर से बुलाकर ले गए। तीनों लोगों ने बैठकर खाना खाया और फिर वह अमजद को बाइक पर बैठाकर ले गए। रास्ते में भी उनकी कहासुनी हुई तो दोनों ने अमजद को नाले में धक्का देकर गिरा दिया। गहरे नाले में गिरने से उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि अमजद के लापता होने पर परिजनों द्वारा थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान 18 अक्टूबर को अमजद का शव संतोष मेडिकल कॉलेज के पास नाले में पड़ा मिला था। परिजनों द्वारा शव की पहचान किए जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में भी मृतक के शरीर पर चोट लगने की पुष्टि हुई है। भाई की तहरीर और पीएम रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदगी को गैर इरादतन हत्या के केस में तरमीम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें