फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉड से पीटकर भाई की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सौतेले भाई का हत्यारोपी रोबिन विजयनगर पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गाजियाबाद। पैसों के विवाद में रॉड से हमला कर सौतेले बड़े भाई अतर सिंह को मौत के घाट उतारने के आरोपी रोबिन को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ प्रथम ने बताया कि भाई की हत्या करने के बाद रोबिन नशा कर रेलवे ट्रैक के पास बैठा हुआ था। लोगों की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि विजयनगर थानाक्षेत्र के कैलाशनगर में मंगलवार तड़के रोबिन (25) ने अपने बड़े व सौतेले भाई अतर सिंह (38) की रॉड से पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस के मुताबिक पिता रामचंद्र को बीएसएनएल से रिटायरमेंट के बाद फंड मिला था। इस रकम को दोनों भाइयों के बीच बांट दिया गया था। लेकिन रोबिन की बुरी आदतों को देखते हुए उसके हिस्से में आई रकम को बड़ी बहन के पास रख दिया गया था। परिजन यह रकम रोबिन की शादी और उसके काम धंधे में लगाना चाहते थे। पुलिस का कहना है कि इसी रकम को लेने के लिए रोबिन आए दिन बड़े भाई अतर सिंह पर दबाव बनाता था। मंगलवार सुबह अतर सिंह कुत्ता घुमाने जा रहा था तो रोबिन ने फिर से विवाद कर दिया और रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें