फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं शुरू हो सका पोस्ट कोविड सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं शुरू हो सका पोस्ट कोविड सेंटर - तैयारी पूरी न होने से आज शुरू करने का दावा  माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले अधिकांश लोगों को अन्य बीमारियों की परेशानी से बचाने के लिए जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड सेंटर बुधवार को शुरू नहीं हो सका, क्योंकि अस्पताल प्रबंधन तैयारियां नहीं कर पाया था। सबसे बड़ी दिक्कत डाक्टर की कमी सामने आई। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि बृहस्पतिवार से सेंटर शुरू हो जाएगा। अस्पताल के एक मात्र फीजिशयन कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। वह संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, लेकिन सांस लेने में दिक्कत होने से अभी तक अपना इलाज करा रहे हैं। पोस्ट कोविड सेंटर के प्रभारी एवं जिला एमएमजी के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. सुनील कात्याल का कहना है कि कोरोना से स्वस्थ होने के बावजूद शरीर में दर्द, निमोनिया, सांस लेने में परेशानी, लगातार सिरदर्द, घबराहट, कब्ज और ब्लडप्रेशर से परेशान हो रहे हैं। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में पोस्ट कोविड केयर सेंटर शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के कमरा नंबर 33 में ऐसे मरीजों का इलाज किया जाएगा। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि क्लीनिक तैयार हो गया है। माइनर जरूरतें रह गई थीं, उन्हें भी बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेंटर में इलाज करने वाले डाक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ का समय तय कर दिया गया है। सीएमएस ने बताया कि ऐसे मरीजों की ईसीजी एवं खून जांच के साथ ही अल्ट्रासाउंड जांच भी की जाएगी। ---------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें