फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, पांच पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। थानाक्षेत्र के इंद्रगढ़ी डासना देहात में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। धारदार हथियार से हुए हमले में एक पक्ष का युवक लहूलुहान हो गया तो लाठी लगने से दूसरे पक्ष के बुजुर्ग का सिर फट गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।................. इंद्रगढ़ी डासना देहात निवासी खुर्शीद का कहना है कि रजापुर प्रमुख द्वारा मिसलगढ़ी में रास्ता बनवाया जा रहा है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव के ही आनवार व आरिफ ने रास्ते पर आकर उनके लिए गाली-गलौच शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस वक्त स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करा दिया, लेकिन करीब एक घंटे बाद आनवार व आरिफ धारदार हथियार लेकर आए और उनके बेटे को घसीट-घसीटकर पीटा। धारदार हथियार से उनका बेटा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष के अनवार का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उनके पिता आस मोहम्मद घर के पास खड़े थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर लीले, महफूज व फिरोज ने उनके पिता पर हमला कर दिया। लाठी से हुए हमले में उनके पिता का सिर फट गया। मसूरी एसएचओ राघवेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जाचं शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें