फोटो लगा सकते हैं
नाबालिग टीबी मरीजों को दिए पोषण चीजें
- जिला क्षय रोग केंद्र पर चल रहा है इलाज
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिले में इलाज करा रहे नाबालिग टीबी मरीजों को रोटरी क्लब गाजियाबाद नॉर्थ की ने प्रोटीन पाउडर व अन्य पोषक चीजें वितरित की। संजय नगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नाबालिग क्षय रोगियों को फेस मॉस्क भी वितरित किए गए। इस मौके पर वरिष्ठ फिजीशियन डा. आरसी गुप्ता ने कहा कि क्षय रोगियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए बेहतर पोषण की जरूरत होती है। शासन की ओर से क्षय रोगियों को हर माह पांच सौ रुपये निक्षय पोषण योजना के तहत दिए जाते हैं।
बुधवार को रोटरी क्लब की ओर से दी गई पोषण सहायता के लिए सीएमएस डा. संजय तेवतिया ने आभार जताया और भविष्य में भी सहयोग करते रहने का आह्वान किया। सीएमएस ने बच्चों को समझाया कि टीबी का उपचार बीच में छोड़ना खतरनाक होता है और फिर दवाई असर करना बंद कर देती है। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेपी श्रीवास्तव ने बताया कि 445 बच्चों को अलग-अलग संस्थाओं ने गोद लिया था। इलाज के बाद 437 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एमडीआर और एक्सट्रा पल्मोनरी आठ बच्चों का अभी इलाज चल रहा है। रोटरी के अध्यक्ष रोटेरियन रजत गुप्ता, सचिव रोटेरियन सचिन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन आलोक गर्ग, रोटेरियन मोहित गुप्ता, टीबी विभाग की कोर्डिनेटर दीपाली गुप्ता, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुमनलता यादव, टीबीएचबी नागेंद्र सिंह और एलटी मनोज कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
----------
आशुतोष यादव