एडीएम से मिले लाजपत नगर के व्यापारी
साहिबाबाद। दुकान बंदी के समय को परिवर्तित करने की मांग और अपनी अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को लाजपत नगर के व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल एडीएम से मिला। इस दौरान एडीएम ने सभी व्यापारियों की समस्याएं सुनी और उन पर विचार कर जल्द ही व्यापारियों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगपाल देहरान के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपनी समस्या एडीएम के समख्ज्ञ रखी और अपना ज्ञापन सौंपा। महामंत्री निशांत कौशिक ने बताया कि एडीएम को ज्ञापन देने से पूर्व उन लोगों ने लाजपत नगर के सभी छोटे-बड़े व्यापारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध किया। इसके बाद पार्षद अनिल राणा को इसके बारे में अवगत कराया और पार्षद के ही साथ बुधवार को एडीएम से मिले। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से आने वाले त्योहार को देखते हुए दुकान बंद होने के समय मे फेरबदल किए जाने की मांग की है। इस मौके पर कर्मवीर तेवतिया, धर्मेंद्र गोलू, कपिल भगत, सोनू साहनी, योगेश त्यागीव अन्य लोग रहे।