फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीके तिवारी बने एनडीआरएफ आठवीं बटालियन कमांडेंट

विज्ञापन
एनडीआरएफ आठवीं बटालियन के कमांडेंट पीके तिवारी ने संभाला पदभार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः कमांडेंट पीके श्रीवास्तव का पूरा हुआ कार्यकाल, एनडीआरएफ मुख्यालय में देंगे अब सेवाएं - 1997 बैच आइटीबीपी के अधिकारी हैं पीके तिवारी, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, असम, पटना, जोशीमठ में रहे हैं तैनात माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कमला नेहरूनगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ की कमान बुधवार को कमांडेंट पीके तिवारी ने संभाल ली। पूर्व कमांडेंट पीके श्रीवास्तव का कार्यकाल बीते मंगलवार को समाप्त हो गया। अब वह अपनी सेवाएं एनडीआरएफ मुख्यालय नई दिल्ली में देंगे। उनकी जगह 1997 बैच के कमांडेंट पीके तिवारी बटालियन की बागडोर संभालेंगे। कमांडेंट का पदभार संभालने वाले पीके तिवारी आइटीबीपी अधिकारी हैं। बटालियन मीडिया प्रभारी वसंत पावडे ने बताया कि उन्होंने लद्दाख, करेरा मध्य प्रदेश, चंबा हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, किमिन व लोहितपुर अरुणाचल प्रदेश, तेजपुर असम, पटना, जोशीमठ उत्तराखंड, तिगरी दिल्ली और भोपाल मध्य प्रदेश में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में कमांडेंट पीके तिवारी सेंट्रल फ्रंटियर भोपाल से आठवीं बटालियन एनडीआरएफ गाजियाबाद में आए हैं। इसके अलावा उन्होंने देश विदेश में आपदा प्रबंधन के सारे प्रशिक्षण पूरे किए हैं। विभिन्न शिविरों में उन्होंने प्रशिक्षक के तौर पर ड्यूटी निभाई है। दूसरी ओर एनडीआरएफ आठवीं बटालियन में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बटालियन में कई नए मुकाम हासिल किए। देश विदेश में उनके नेतृत्व में चलाए गए आपदा बचाओ अभियान ने खूब वाहवाही बटोरी। नेपाल में आया भूकंप हो या फिर केरल में आई बाढ़, सभी आपदाओं में आठवीं बटालियन एनडीआरएफ ने उनके नेतृत्व में सफल आपदा अभियानों को अंजाम दिया। ---------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें