(विज्ञापन समाचार)
सबहेडः एसआरएम इंस्टीट्यूट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग विषय पर पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम की हुई शुरुआत
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। मोदीनगर स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग विषय पर पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की अटल योजना के तहत आयोजित हुए कार्यक्रम उद्घाटन मुख्य अतिथि एनआईटी मिजोरम के निदेशक प्रो. रजत गुप्ता ने किया।
पहले दिन तीन तकनीकी सत्रों में सबसे पहले आईआईटी रुड़की के प्रो. संदीप कुमार गर्ग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अपनी प्रस्तुति दी। एनआईटी राउरकेला के प्रो. पंकज कुमार ने मशीन लर्निंग फॉर वीडियो सर्विलांस पर अपने विचार रखें। फिर अंतिम सत्र में साउथ एशियन यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के प्रो. जगदीश चंद्र बंसल ने ऑटीमाइगजेशन और संख्यात्मक उदाहरण आदि विषय पर अपने विचार रखे। फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में भारतीय सांख्यिकी संस्थान कोलकाता के डॉक्टर स्वागतम दास ने डीप लर्निंग न्यूरल नेटवर्क्स, कन्वेंशल नेटवर्क आदि विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। आखिर में प्रोफेसर जगदीश चंद्र बंसल ने राइज ऑफ ड्रोन स्वार्म विषय पर प्रस्तुति दी। विक्रम के संयोजक डीन एडमिशन डॉक्टर आरपी महापात्रा ने बताया कि कार्यक्रम का 23 अक्टूबर को समापन होगा।
----------------