फोटोलगा सकते हैं
ड्रग एंड केमिस्ट एसोसिएशन ने नाबालिग टीबी मरीजों को दी पोषक तत्व
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से नाबालिग क्षय रोगियों को पोषण सहायता हेतु मंगलवार को प्रोटीन पाउडर के सौ डिब्बे भेंट किए गए हैं। जिला अध्यक्ष हृदेश कंसल और महामंत्री राजीव त्यागी के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारी जिला क्षय रोग विभाग पहुंचे और उन्होंने बेहतर पोषण के लिए गोद लिए 18 वर्ष से कम आयु वाले क्षय रोगियों के लिए प्रोटीन पाउडर के 100 डिब्बे उपलब्ध कराने के साथ ही 100 और डिब्बे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जिला क्षय रोग विभाग से दीपाली गुप्ता, राघवेंद्र और जोगेंद्र आदि मौजूद रहे। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेपी श्रीवास्तव ने केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे सहयोग के लिए आभार जताया।